दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, केरल में मोदी के साथ शशि थरूर!
हाईकमान को छोड़ा, पीएम के मंच को चुना—कांग्रेस के भीतर बढ़ी बेचैनी

केरल नईदिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर पार्टी के भीतर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक चल रही थी, लेकिन थरूर वहां नहीं पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि उसी वक्त वे केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मौजूद दिखे।

केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच थरूर ने अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में रोड शो और जनसभा में भाग लिया। पार्टी सूत्रों का दावा है कि थरूर ने हाईकमान से अनुमति लेकर दिल्ली की बैठक में न जाने का फैसला किया और अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को प्राथमिकता दी।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से केरल में केंद्र सरकार के विकास कार्यों और एनडीए की योजनाओं का जोरदार जिक्र किया और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की।

थरूर की यह मौजूदगी कांग्रेस के भीतर अनुशासन, वरिष्ठता और नेतृत्व संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ रही है। पार्टी के कई नेता असहज हैं और सवाल उठा रहे हैं—
👉 क्या यह सिर्फ क्षेत्रीय प्राथमिकता है?
👉 या कांग्रेस के भीतर बढ़ती दरार का संकेत?

सियासी संदेश साफ है—

केरल की लड़ाई से पहले कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं!
हैशटैग्स:
#ShashiTharoor #KeralaElections2026 #PMModi #CongressCrisis #NDA #PoliticalDrama




