Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश

जिजौरा निवासी अमर सिंह पाल हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित परिवार को धमकी से आक्रोश

फरार आरोपी द्वारा राजीनामा कराने की धमकी, निवाड़ी पाल समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

निवाड़ी। जिजौरा निवासी श्री अमर सिंह पाल की हत्या के मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और एक फरार आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को राजीनामा करने की धमकी दिए जाने से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार दिनाँक 27 जनवरी 2026 को पीड़ित परिवार के साथ निवाड़ी पाल समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि अमर सिंह पाल की निर्मम हत्या के बाद पुलिस द्वारा कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोप है कि फरार आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है, जिससे परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

पाल समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि सभी फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई।
इस दौरान समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पाल समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!