समर्थन मूल्य पर चना पंजीयन शुरू: जिले में 22 केंद्र निर्धारित, 16 मार्च तक कराएं रजिस्ट्रेशन
कलेक्टर जमुना भिड़े का निर्देश – समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराएं किसान, मिलेगा उचित समर्थन मूल्य

निवाड़ी।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026–27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य (MSP) पर चना उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 16 मार्च 2026 तक जारी रहेगी।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के मार्गदर्शन में किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 22 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसान अपने चने की फसल का पंजीयन करा सकते हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंजीयन प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके।

ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से होगा पंजीयन
जिले में चने का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से उन्हीं केंद्रों पर किया जाएगा, जहां वर्तमान में गेहूं का पंजीयन किया जा रहा है।
जिले की तीनों तहसीलों में निर्धारित पंजीयन केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:
ओरछा तहसील:
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, सीतापुर
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, मड़ोर
निवाड़ी तहसील:
निवाड़ी
टेहरका
बीजौर
कुडार
तरीचरकला
मकारा
कैना
वासवान
पृथ्वीपुर तहसील:
पृथ्वीपुर
बिरौराखेत
चोंनी
जेरोन
सिमराखास
डिल्ला
ककावनी
जेर
पहाड़ी बक्शी

वैकल्पिक पंजीयन सुविधा भी उपलब्ध
निर्धारित पंजीयन केंद्रों के अतिरिक्त किसान भाई अपनी सुविधा अनुसार निम्न स्थानों पर भी चना पंजीयन करा सकते हैं:
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) कियोस्क
MP Online कियोस्क
लोक सेवा केंद्र
साइबर कैफे

किसानों से आग्रह है कि वे अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 से पूर्व पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।




