Uncategorizedजबलपुरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़निवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशसड़कसागरसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

कैट टीम जबलपुर ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति जताया आभार

​औद्योगिक कॉरिडोर से व्यापार और रोजगार को मिलेंगे नए पंख राकेश सिंह के प्रयासों से जबलपुर के विकास को मिलेगी नई दिशा व्यापारिक विकास से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था

विस्तार से समाचार:टुडे इंडिया न्यूज एमपी

​जबलपुर:

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) टीम जबलपुर ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर को मंजूरी मिलने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से उनके सिविल लाइंस स्थित निवास पर भेंट कर आभार व्यक्त किया है। टीम ने इस निर्णय को महाकौशल क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है।

​करीब 550 किलोमीटर लंबा होगा प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर:

इस भेंट के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि लगभग 550 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के माध्यम से जबलपुर, भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने, नए उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

​व्यापारियों और युवाओं के लिए नए अवसर:

कैट टीम और अन्य व्यापारी संगठनों से उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल से जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में नई गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक बुनियादी ढांचे और निवेश के विस्तार से स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों तथा युवाओं के लिए नए अवसर तैयार होंगे।

​स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और महिला उद्यमिता पर जोर:

कैट महिला विंग कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान और महिला विंग जिला अध्यक्ष नम्रता भाटिया ने कहा कि आर्थिक विकास की नई संभावनाओं में महिलाओं के लिए भी उद्यमिता और रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। बैठक में कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष राजीव बड़रिया, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संघ के अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!