Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शिक्षा

डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

परीक्षा संचालन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

निवाड़ी।                                                    माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

डिप्टी कलेक्टर सुश्री जैन ने आज स्कॉलर्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं जीजस क्राईस्ट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, फर्नीचर की उपलब्धता, विद्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल सुविधाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां कहीं भी व्यवस्थाओं में कमी पाई जाए, उसे तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।

डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!