Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

जल सुनवाई अभियान की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर

निवाड़ी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल सुनवाई अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने जल शोधन यंत्रों एवं पेयजल टंकियों की नियमित साफ-सफाई, पाइपलाइनों में दूषित मिश्रण रोकने, जीआईएस मैप पर जल एवं सीवेज पाइपलाइनों की मैपिंग, लीकेज की त्वरित मरम्मत तथा सभी पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता का सतत परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं आवेदकों को समयसीमा में जानकारी देने के निर्देश दिए। अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!