Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

माननीय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उप जेल निवाड़ी का किया निरीक्षण

उप जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 84 बंदियों की हुई जांच

माननीय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उप जेल निवाड़ी का किया निरीक्षण
उप जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 84 बंदियों की हुई जांच
निवाड़ी। माननीय न्यायालय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवाड़ी रवि प्रकाश जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल ने उप जेल निवाड़ी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों की भोजन व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था, न्यायालयीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशियां, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

माननीय अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा बंदियों को अध्ययन हेतु पुस्तकें भी वितरित कीं। निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निवाड़ी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी  अनुज कुमार भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के साथ-साथ उप जेल में एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेल में निरुद्ध 84 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान सभी बंदी सामान्य रूप से स्वस्थ पाए गए। सामान्य बीमारियों से पीड़ित बंदियों को आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!