Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मध्यप्रदेश में 2026 ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा

11 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, जिले में कृषि रथ होंगे रवाना

निवाड़ी मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। इसका राज्य स्तरीय शुभारंभ 11 जनवरी 2026 को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जमुरी मैदान, भोपाल से किया जाएगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों एवं विकासखंडों में कृषि रथों का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।

इसी क्रम में निवाड़ी जिले में भी 11 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

एक माह तक गांव-गांव पहुंचेगा कृषि रथ

कृषि रथ के माध्यम से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 11 जनवरी से आगामी एक माह तक कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ सकें।
कृषि रथ के माध्यम से संचालित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
कृषि रथ के माध्यम से निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी —

🌱 जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
🧪 मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार
🐛 एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन
💰 कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय
🌾 फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन

📋 कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

🇮🇳 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना 📲 ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण
🔥 पराली प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण
यह अभियान किसानों को आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और टिकाऊ खेती से जोड़कर कृषि को अधिक लाभकारी और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!