E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश
मकर संक्रांति पर ओरछा में व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने बेतवा घाटों का किया निरीक्षण
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निवाड़ी, ओरछा। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेतवा नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं।

सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम सुश्री मनीषा जैन ने तहसीलदार श्री सुनील वाल्मीकि एवं सीएमओ ओरछा रामस्वरूप पटेरिया के साथ बेतवा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने

स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाटों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, कुशल गोताखोरों की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




