Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़शिक्षा

आनंद सभा में छात्राओं को मिली परीक्षा सफलता की प्रेरणा

शासकीय कस्तूरबा बालिका छात्रावास निवाड़ी में कक्षा 10वीं–12वीं की छात्राओं को बताए गए परीक्षा तैयारी के प्रभावी मंत्र

निवाड़ी।

शासकीय कस्तूरबा बालिका छात्रावास निवाड़ी में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की छात्राओं के लिए आनंद सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और तनावमुक्त होकर बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला संपर्क व्यक्ति (आनंद) एवं प्राचार्य व्ही.के. पुरोहित द्वारा की गई। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण के प्रभावी तरीके समझाए और 30 सेकंड तक तालियां बजाने का प्रयोग कराकर यह बताया कि मनुष्य के भीतर असीम क्षमताएं होती हैं, आवश्यकता है तो केवल पूरी ऊर्जा और विश्वास के साथ प्रयास करने की।


डीजीएम निवाड़ी  अरविंद रघुवंशी ने परीक्षा पूर्व तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने छात्राओं को समय रहते टाइम-टेबल बनाकर अनुशासित ढंग से अध्ययन करने, सात्विक भोजन लेने तथा स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन विभाग निवाड़ी  नितेश जैन ने छात्राओं को परीक्षा के दौरान चिंता न करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि घबराहट की स्थिति में शांत होकर बैठना और पानी का सेवन करना मन को तुरंत शांत करता है।

साथ ही उन्होंने पूरी नींद लेने, नियमित रूप से पानी पीने, पढ़ाई के बीच टहलने, समूह चर्चा के माध्यम से विषयवस्तु दोहराने और परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित समय से पहले पहुंचने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में श्री पुरोहित ने चिंता दूर करने के लिए एक प्रयोगात्मक गतिविधि भी कराई। समापन अवसर पर सभी वक्ताओं ने छात्राओं को आगामी मंडल परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। आनंद सभा से छात्राएं उत्साहित और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आईं।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!