फाल्गुनी एकादशी पर 125 किलो चांदी के रथ में निकले बाबा खाटूश्यामजी, 3 मार्च को मंदिर बंद — 5 मार्च को तिलक व विशेष पूजा
350 साल पुरानी परंपरा के तहत भव्य नगर भ्रमण; चंद्रग्रहण के कारण 4 मार्च रात 10 बजे से दर्शन स्थगित, 5 मार्च शाम 5 बजे से पुनः शुरू

बाबा खाटूश्यामजी सीकर राजस्थान। todayindianewsmp
सीकर के खाटू धाम में फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।
बाबा खाटूश्यामजी 125 किलो चांदी से निर्मित भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। शेखावाटी क्षेत्र की यह परंपरा करीब 350 वर्षों से निभाई जा रही है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
मंदिर प्रशासन ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने तथा धक्का-मुक्की से बचने की अपील की है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के अनुसार चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को मंदिर में पूरे दिन दर्शन बंद रहेंगे। इसके चलते 4 मार्च की रात 10 बजे से दर्शन स्थगित कर दिए जाएंगे।
5 मार्च को बाबा खाटूश्यामजी का तिलक और विशेष सेवा-पूजा आयोजित की जाएगी। तिलक कार्यक्रम के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पुनः दर्शन शुरू होंगे।




