Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम बाबई के समदुआ खिरक में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, विधायक अनिल जैन ने किया 45 लाख की सीसी रोड का शिलान्यास

युवाओं के उत्साह और खेल भावना की सराहना, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन; ग्रामवासियों के तुलादान से अभिभूत हुए विधायक

निवाड़ी,समाचार :
निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन आज ग्राम बाबई के समदुआ खिरक में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विधायक श्री जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में एकता और ऊर्जा का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा युवाओं को अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने ग्राम विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 45 लाख रुपये लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

समारोह के दौरान ग्रामवासियों द्वारा विधायक श्री जैन का तुलादान कर सम्मान किया गया। इस स्नेह और सम्मान से अभिभूत विधायक श्री जैन ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन का समापन पुरस्कार वितरण एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!