Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश

युवा संगम/रोजगार मेला 49 युवाओं कोयुवा संगम/रोजगार मेला

49 युवाओं को मिले जॉब ऑफर, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन

  1. निवाड़ी,ओरछा।  कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में आज शासकीय आईटीआई ओरछा में जिला प्रशासन के सहयोग से युवा संगम/रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।

सात प्रतिष्ठित कंपनियों की रही सहभागिता
युवा संगम मेले में कुल 7 कंपनियां उपस्थित रहीं, जिनमें बर्धमान फेवरिक प्रा.लि. बुधनी (सीहोर), गोल्डेन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, टी.एस.पी.एल. ग्रुप पुणे (महाराष्ट्र), चेकमेट सर्विस प्रा.लि. अहमदाबाद, अंकित पॉलीटेक इंडिया प्रा.लि. प्रतापपुरा, ईस्टन रिफ्रैक्ट्रीज प्रा.लि. हर्षमऊ निवाड़ी तथा योग्या इंडस्ट्रीज प्रतापपुरा (जिला निवाड़ी) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

180 युवाओं ने लिया भाग
रोजगार मेले में कुल 180 युवाओं ने पंजीयन कर सहभागिता की, जिनमें से 139 युवाओं का प्राथमिक चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।

49 युवाओं को जॉब ऑफर, 3 का अप्रेन्टिसशिप हेतु चयन


प्राथमिक चयनित युवाओं में से 49 युवाओं को कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जबकि 3 युवाओं का अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन किया गया।

जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग की रही सक्रिय भूमिका


कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी रितेश गुप्ता सहित जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र निवाड़ी का स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों द्वारा युवाओं को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!