निवाड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से गैंगरेप के सभी आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
थाना टेहरका क्षेत्र की घटना, दो बालिग आरोपी व एक बाल अपचारी पुलिस गिरफ्त में

निवाड़ी। थाना टेहरका क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य गैंगरेप के मामले में निवाड़ी पुलिस ने अत्यंत त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—
धर्मेन्द्र चौरसिया, पिता किशोरी चौरसिया, उम्र 23 वर्ष
रवि सैनी, पिता दीपचन्द्र सैनी, उम्र 23 वर्ष
दोनों निवासी बरईपुरा मोहल्ला, टेहरका, जिला निवाड़ी (मध्यप्रदेश)
एक बाल अपचारी बालक, निवासी बरईपुरा मोहल्ला, टेहरका, जिला निवाड़ी

पीड़िता की रिपोर्ट पर गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज
नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना टेहरका पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी गई है।
पूछताछ में अपराध स्वीकार, मोबाइल फोन जब्त
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसे साक्ष्य के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

न्यायालयीन आदेश व आगे की कार्यवाही
गिरफ्तार दोनों बालिग आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश पारित किए गए। वहीं बाल अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से विधि अनुसार आगे की कार्यवाही के आदेश दिए गए।
पुलिस का सख्त संदेश
निवाड़ी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
![]()
👮♂️ निवाड़ी पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।




