Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडटॉप न्यूज़देशनईदिल्लीनिवाड़ीपंजाबभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यविधानसभासेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

यूपी समेत चार चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-बर्फबारी वाले हिस्सों में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी आबादी की गिनती, 16 से 30 नवंबर के बीच मिलेगा सेल्फ-इन्यूमरेशन का विकल्प।

टुडे इंडिया न्यूज एमपी

नईदिल्ली/उत्तराखंड/उत्तरप्रदेश/गोवा /पंजाब :-

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश समेत चार प्रमुख राज्यों में जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे समय से पहले कराने का निर्णय लिया है। भारत के महारजिस्ट्रार (RGI) द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड (बर्फबारी वाले क्षेत्रों को छोड़कर) में जनगणना 2027 के तहत जनसंख्या की गिनती (Population Enumeration) 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कराई जाएगी।

​निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्य गिनती के बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक रीविजनल राउंड (संशोधन चरण) संचालित किया जाएगा। इन राज्यों के लिए 5 जनवरी 2027 को जनगणना की संदर्भ तिथि (Reference Date) तय की गई है। जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के प्रावधानों के तहत यह कदम उठाया गया है।

ऑनलाइन सेल्फ-इन्यूमरेशन की सुविधा

इन चुनावी राज्यों के नागरिकों को घर-घर जाकर डेटा जुटाने के चरण से पहले खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सेल्फ-इन्यूमरेशन विंडो सक्रिय रहेगी।

​प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और पर्वों/परीक्षाओं के समय प्रशासनिक अमले की व्यस्तता और समय के टकराव को टालने के लिए केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को तय समय से आगे बढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!