निवाड़ी जिले के शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास शक्तिभैरव के नवीन भवन में विद्यार्थियों का स्वागत
तिलक, फूलमाला व मिठाई से हुआ अभिनंदन, बोर्ड परीक्षा व समय प्रबंधन पर मिला मार्गदर्शन

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग मुकेश पालीवाल द्वारा आज निवाड़ी जिले के शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास शक्तिभैरव के नवीन शासकीय भवन में अध्ययनरत विद्यार्थियों का तिलक, फूलमाला एवं मिठाई देकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री पालीवाल ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन (Time Management) एवं कार्य प्रबंधन (Work Management) के महत्व को समझाते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि नवीन छात्रावास भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा, जिसका समुचित उपयोग कर छात्र उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रावास स्टाफ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




