Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशलोकल न्यूज़स्वास्थ्य

निवाड़ी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेज: 3 दिनों में 120 छूटे परिवारों को दवा सेवन कराने के निर्देश

ब्लॉक टास्क फोर्स ने ग्राम थोना का भ्रमण कर जनजागरूकता बढ़ाई, रिफ्यूशल कन्वर्जन और स्वच्छ जल प्रबंधन पर जोर

निवाड़ी। निवाड़ी जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संचालित सामूहिक दवा सेवन अभियान को गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से मैदान में उतरा हुआ है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा सतत निगरानी और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में फाइलेरिया से सर्वाधिक प्रभावित ग्राम थोना का आज 27 फरवरी 2026 को ब्लॉक टास्क फोर्स द्वारा भ्रमण किया गया।

एसडीएम निवाड़ी की अध्यक्षता में गठित दल ने ग्राम के सरपंच, पंच, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। टीम ने बस्ती में घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक किया और जिन लोगों ने अब तक दवा नहीं ली थी, उन्हें मौके पर दवा सेवन कराया गया। साथ ही रिफ्यूशल कन्वर्जन के लिए भी विशेष प्रयास किए गए।

बैठक में जनपद पंचायत निवाड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.वी. कैथल ने आगामी तीन दिनों में दवा सेवन से छूटे लगभग 120 परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तर पर समन्वित प्रयास करते हुए स्वच्छता और गंदे पानी के उचित प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी एच. एम. रावत, बीएमओ डॉ. आर. सी. मलारया, सीडीपीओ अरुण कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!