श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओरछा व निवाड़ी ब्लॉक इकाइयों की बैठक सम्पन्न, नए सदस्यों को कार्ड वितरित
संगठन विस्तार, जिला कार्यालय की मांग और 2026 महाअधिवेशन में सहभागिता बढ़ाने पर हुआ मंथन

निवाड़ी/ओरछा, मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओरछा और निवाड़ी ब्लॉक इकाइयों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संघ के सदस्यों को नए पहचान पत्र वितरित किए गए तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन तथा जिला अध्यक्ष हसन मोहम्मद और महासचिव रमाकांत रजक के मार्गदर्शन में पहली बैठक ओरछा के शिव विवाह मैरिज हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात उपस्थित पत्रकारों को नए सदस्यता कार्ड प्रदान किए गए और संगठन की गतिविधियों को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए।
इसके बाद निवाड़ी ब्लॉक इकाई की बैठक निवाड़ी के रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जहाँ सदस्यों को कार्ड वितरण के साथ संगठन विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्यालय स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक में यह भी निर्णयात्मक चर्चा
चर्चा के दौरान खरगोन में 31 मार्च एवं 1 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले महाअधिवेशन के बाद जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष हसन मोहम्मद ने प्रदेश स्तर के महाअधिवेशन में अधिकाधिक सदस्यों एवं पदाधिकारियों से भाग लेने की अपील की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
पुष्पेंद्र सिंह गौर, जगदीश तिवारी, कृष्णकांत त्रिवेदी, शुभम गंगेले, अनुराग शर्मा, अरुण सेन, सुनील तिवारी, दीपक नीखरा, सुधीर नायक, प्रदीप नायक, अरविंद गुप्ता, राजा खरे, अजय कुमार गुप्ता, अजीत कटारे, रूपेन्द्र राय, कमल सोनी, फारूक अली, रफत जाफरी, वेदांत नायक, भूपेन्द्र रजक, पुष्पेंद्र अहिरवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




