Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशनईदिल्लीनिवाड़ीमध्य प्रदेश

अब आधार ऐप से ही होगा मोबाइल नंबर अपडेट, नहीं जाना पड़ेगा आधार सेंटर

अब आधार ऐप से ही होगा मोबाइल नंबर अपडेट, नहीं जाना पड़ेगा आधार सेंटर

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं को और सरल व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नया Aadhaar App लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब नागरिक घर बैठे आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए किसी आधार सेवा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

UIDAI ने यह कदम फिजिकल आधार कार्ड के दुरुपयोग को रोकने और डिजिटल पहचान को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए उठाया है। नया आधार ऐप मुख्य रूप से फेस ऑथेंटिकेशन पर आधारित है, जिससे पहचान सत्यापन आसान और भरोसेमंद होगा।

नए आधार ऐप की प्रमुख सुविधाएँ
आधार ऐप से ही चेहरे की पहचान द्वारा मोबाइल नंबर अपडेट
फिजिकल आधार कार्ड दिखाने की आवश्यकता में कमी
होटल, रेस्टोरेंट और यात्रा बुकिंग में आसान आधार वेरिफिकेशन
बैंक अकाउंट खोलने में डिजिटल पहचान की सुविधा
एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर पहचान सत्यापन में उपयोग । केवल सीमित और आवश्यक जानकारी ही साझा होगी, जिससे प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी

डिजिटल पहचान को मिलेगा बढ़ावा
UIDAI के अनुसार, इस ऐप के माध्यम से आधार की फिजिकल कॉपी के उपयोग को कम किया जाएगा। इससे न सिर्फ फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, बल्कि नागरिकों को सेवाएं भी अधिक तेज़ी से मिल सकेंगी।

 

कई बड़ी संस्थाएँ जुड़ीं
गूगल, सैमसंग, गुजरात पुलिस सहित कई सरकारी और निजी संस्थाएँ आधार ऐप से जुड़ चुकी हैं। होटल, रेस्टोरेंट और ट्रैवल सर्विस देने वाली कंपनियाँ भी इस ऐप के माध्यम से डिजिटल वेरिफिकेशन को अपना रही हैं।

प्राइवेसी पर विशेष ध्यान
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार ऐप के जरिए उपयोगकर्ता का पूरा डेटा साझा नहीं किया जाएगा। केवल वही जानकारी दिखाई जाएगी जो सेवा के लिए जरूरी होगी।
👉 नया आधार ऐप देश में डिजिटल इंडिया को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!