दिव्यांग शिविर में 27 दिव्यांगजनों का कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु परीक्षण
कलेक्टर जमुना भिडे के निर्देशन में जनपद पंचायत पृथ्वीपुर में आयोजित हुआ परीक्षण शिविर

निवाड़ी। कलेक्टर महोदया श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पृथ्वीपुर श्री अशोक कुमार सेन के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के सभागार में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में एल्मिन्को संस्था के चिकित्सकों द्वारा कुल 27 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया, जिसमें कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता का आंकलन किया गया। परीक्षण के उपरांत पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकुंदी कुशवाहा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी एच.एस. रावत, लेखापाल विजय अग्निहोत्री सहित पंचायतों के सचिव, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना रहा।





