कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
59 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश - कलेक्टर

निवाड़ी | Today India News MP
शासन के निर्देशानुसार लोक सेवा एवं जन-शिकायतों के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में तथा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
मौके पर ही निराकरण के कड़े निर्देश

कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शीघ्र पहुंचाया जाए।
इन समस्याओं पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में कुल 59 आवेदकों की समस्याओं का पंजीकरण कर विस्तार से सुनवाई की गई। प्रमुख रूप से निम्न प्रकरण शामिल रहे—
सामाजिक सुरक्षा पेंशन
खाद्यान्न पर्ची (राशन कार्ड)
गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ना
राजस्व विवाद
भूमि सीमांकन
अवैध कब्जे की शिकायत
राहत राशि वितरण
जाति प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित मामले
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पृथ्वीपुर के आवेदकों से संवाद
कलेक्टर ने तकनीक का उपयोग करते हुए पृथ्वीपुर तहसील के आवेदकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। पृथ्वीपुर निर्वाचन कार्यालय में एसडीएम श्री अशोक सेन एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याएं दर्ज कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
![]()
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद




