मकर संक्रांति 2026: सूर्य के मकर प्रवेश से बदलेगा देश का भाग्य, राजनीति-अर्थव्यवस्था में बड़े संकेत
प्रकांड पंडित सत्येन्द्र सत्यदेव तिवारी का विशेष ज्योतिषीय परामर्श

निवाड़ी। मकर संक्रांति पर्व 2026 इस वर्ष अत्यंत विशेष योगों में प्रवेश कर रहा है। निवाड़ी जिले के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं भागवताचार्य पं. सत्येन्द्र सत्यदेव तिवारी ने ToDay India News MP से चर्चा में बताया कि 14 जनवरी 2026, बुधवार को रात्रि 9:48 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसी क्षण से उत्तरायण काल प्रारंभ होगा, जिसे देवताओं का दिन माना गया है।

इसका विशेष पुण्यकाल माघ कृष्ण 12 द्वादशी गुरुवार दिनाँक15 जनवरी 2026 प्रातः ब्रह्ममुहूर्त से लेकर दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह मकर संक्रांति केवल धार्मिक नहीं बल्कि देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाने वाली सिद्ध होगी।
बाघ पर सवार सूर्य देंगे शक्ति और शासन में सख्ती का संकेत

पं. तिवारी के अनुसार इस वर्ष सूर्यदेव का वाहन बाघ और उपवाहन खच्चर है।
बाघ शक्ति, शासन और नियंत्रण का प्रतीक है जबकि खच्चर श्रम और कठोर निर्णयों का संकेत देता है।
इसका अर्थ है कि वर्ष 2026 में सरकारें सख्त निर्णय लेंगी, भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसेगा और प्रशासन अधिक सक्रिय रहेगा।

भारत पर मकर संक्रांति 2026 का प्रभाव
इस वर्ष सूर्य का मकर में प्रवेश भारत के लिए राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा।
पं. तिवारी के अनुसार—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के फैसले अधिक प्रभावी होंगे
राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और प्रशासनिक सुधारों में तेजी आएगी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत होगी
रोजगार और उद्योग से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी
![]()
राज्यों पर ज्योतिषीय असर
मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में सरकारों को जनता का सहयोग मिलेगा
छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ेगी
महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक परिवर्तन के संकेत
दक्षिण भारत में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी

पं. तिवारी के अनुसार,
“जनता का झुकाव स्थिरता और मजबूत नेतृत्व की ओर रहेगा।”
दान-पुण्य का महापर्व
मकर संक्रांति के दिन किए गए दान को सहस्र गुना फलदायी माना गया है।
विशेष रूप से दान करें—
तिल, गुड़, चावल, कंबल, ऊनी वस्त्र, घी, तेल और अन्न
सूर्य को अर्घ्य देते समय मंत्र— “ॐ घृणि सूर्याय नमः”
सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष – नौकरी व राजनीति में उन्नति
वृष – धन लाभ, व्यापार में सफलता
मिथुन – विदेश व संपर्क से लाभ
कर्क – पारिवारिक सुख बढ़ेगा
सिंह – सत्ता व सम्मान मिलेगा
कन्या – शिक्षा व करियर में प्रगति
तुला – नया अवसर, नई शुरुआत
वृश्चिक – साहस बढ़ेगा, शत्रु पर विजय
धनु – आध्यात्मिक उन्नति
मकर – भाग्य चमकेगा
कुंभ – बड़े लाभ के संकेत
मीन – मानसिक शांति व सम्मान
भारत के भविष्य को नई दिशा देगी मकर संक्रांति
पं. सत्येन्द्र सत्यदेव तिवारी ने कहा—

“मकर संक्रांति 2026 भारत के लिए सूर्य की तरह तेजस्वी कालखंड की शुरुआत है। यह वर्ष राजनीति, धर्म, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की शक्ति को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।”
![]()




