Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

निवाड़ी के ग्राम टुगारा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर, 58 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, आयुष पद्धति से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

निवाड़ी। निवाड़ी जिले के ग्राम टुगारा में युवा दिवस के अवसर पर निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर लड़वारी द्वारा आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 58 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क आयुष औषधियां प्रदान की गईं। इस दौरान सर्दी-खांसी, स्त्री रोग, वात रोग, उदर रोग, चर्म रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही रोगियों की बीपी जांच भी की गई।
युवा दिवस के उपलक्ष्य में शिविर स्थल पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चिकित्सकों द्वारा आहार-विहार, शीत ऋतु में होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए गए तथा कुपोषण को दूर करने के लिए जागरूकता संदेश दिया गया।

शिविर में डॉ. कौशल किशोर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंकू गुप्ता, सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार चौरसिया, कम्पाउंडर श्रीमती नीता तिवारी, दवासाज शंकर लाल कोरी एवं योग सहायक सोनू अहिरवार की सराहनीय उपस्थिति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!