Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedकृषिटॉप न्यूज़देशनिवाड़ीमध्य प्रदेश

नई तकनीकों से बढ़ेगी कृषि उत्पादकता, किसानों की आय में होगा इजाफा : संयुक्त सचिव अजीत कुमार

अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश

Today india news mp निवाड़ीओरछा।

संयुक्त सचिव, भारत सरकार एवं केंद्रीय नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना अजीत कुमार ने कहा कि योजना के तहत आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादकता में वृद्धि की जाएगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।
श्री कुमार ने यह बात ओरछा स्थित बेतवा रिट्रीट में आयोजित प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना की समीक्षा बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार ने की, जबकि कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

केसीसी और प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर
समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि से संबंधित सभी आंकड़े विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण हों। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए सहकारी बैंकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाए।

डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान समयसीमा में तैयार करने के निर्देश

संयुक्त सचिव श्री कुमार ने डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान की समीक्षा करते हुए समस्त जानकारियां निर्धारित समय सीमा में तैयार कर प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के डैशबोर्ड पर अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के कम उत्पादकता वाले 100 कृषि जिलों को आत्मनिर्भर बनाना है।

स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन
बैठक के उपरांत एनआरएलएम द्वारा सहायता प्राप्त स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित टेराकोटा, बांस उत्पाद एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी का अवलोकन किया गया। श्रीमती अनीता प्रजापति द्वारा ये उत्पाद भेंट स्वरूप प्रस्तुत किए गए।

ये अधिकारी रहे उपस्थित।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, परियोजना संचालक आत्मा  भरत राजवंशी, सहायक कृषि अधिकारी सुश्री संजना जैन, सहायक संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अरुण कुमार पटले, पशुपालन एवं डेयरी विकास अधिकारी अजीत दीक्षित, मत्स्य निरीक्षक आर.पी. पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!