Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

निवाड़ी जिले में हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

नंबर-2 ग्राउंड स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय भव्य समारोह, परेड व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Today india news mp निवाड़ी। निवाड़ी जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिले भर में शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलेक्टरेट एवं पंचायत कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने ध्वज को सलामी दी। कलेक्टरेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया।

जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राय ने ध्वजारोहण किया, जबकि जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती निरंजना अनिल जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नंबर-2 ग्राउंड स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

नंबर-2 ग्राउंड स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहन सक्सेना द्वारा परेड की सलामी ली गई।

मुख्यमंत्री संदेश का वाचन, विकास कार्यों का उल्लेख
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

आकर्षक परेड एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा।

इसके पश्चात जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, संविधान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालयों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


सांस्कृतिक प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा निम्न विद्यालयों को विजेता घोषित किया गया—
प्रथम स्थान – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1
द्वितीय स्थान – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
तृतीय स्थान – स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल

विधायक अनिल जैन ने किया पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन ने कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के साथ सांसद प्रतिनिधि एवम भाजपा अध्यक्ष राजेश पटेरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज राय पुलिस अधीक्षक डॉ नरवरिया जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री सक्सेना ने विजेता विद्यालयों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

विधायक श्री जैन ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ राष्ट्र सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद
समारोह में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!