E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़सड़क

पृथ्वीपुर में विकास की रफ्तार तेज: दो प्रमुख सड़कों को मिली स्वीकृति

पृथ्वीपुर विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर के प्रयासों से 14 किमी मार्ग निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर

निवाड़ी, पृथ्वीपुर। पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर के कार्यकाल में एक बार फिर सड़कों की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण मार्गों को स्वीकृति दी गई है।

🚧 इन मार्गों को मिली मंजूरी
ग्राम वर्मामांझ से वाया पथरिया, धर्मपुरा तिराहा तक मार्ग
कुल लंबाई: 5 किलोमीटर
स्वीकृत राशि: 5 करोड़ रुपये
ग्राम मड़िया से पाराखेरा तक मार्ग
कुल लंबाई: 6 किलोमीटर
स्वीकृत राशि: 9 करोड़ रुपये

इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और शिक्षा से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी।

विधायक राठौर ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

जनसुविधा और समृद्ध भविष्य की ओर कदम
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और पृथ्वीपुर विकास की नई राह पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा।
पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र अब सुगम यातायात और बेहतर आधारभूत संरचना के साथ समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!