E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेश
निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने घूघसी शक्ति केंद्र में किया बूथ सशक्तिकरण पर संवाद
ढिमरपुरा व अस्तारी पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा, विकास संबंधी सुझाव सुने

निवाड़ी। निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन ने नव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घूघसी शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 229 एवं 230 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती एवं विकासात्मक विषयों पर गहन चर्चा की। बैठक में संगठन को और सुदृढ़ करने तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके पश्चात विधायक श्री जैन ग्राम ढिमरपुरा एवं अस्तारी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं ग्राम के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्री जैन ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
![]()




