पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जारी हुए हेल्पडेस्क नंबर
तीन मोबाइल नंबरों पर दर्ज कराएं पानी से जुड़ी शिकायतें

निवाड़ी। जिले में पेयजल से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पडेस्क व्यवस्था शुरू की है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी द्वारा यह पहल की गई है।
कहां करें शिकायत
![]()
नगरपालिका द्वारा जारी हेल्पडेस्क नंबरों पर जिले के किसी भी वार्ड से पानी की आपूर्ति में बाधा, गंदा या दूषित पानी, कम दबाव अथवा अन्य किसी भी पेयजल समस्या की शिकायत की जा सकती है।
📞 9755457455
📞 9893679991
📞 8085554721

नागरिकों से की गई अपील
मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी कोई भी परेशानी सामने आती है तो वे तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें, जिससे समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
![]()
त्वरित कार्रवाई के निर्देश
प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि हेल्पडेस्क पर प्राप्त होने वाली हर शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर टीम भेजी जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल समय पर उपलब्ध कराया जा सके।



