Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifनिवाड़ीमध्य प्रदेश

माननीय न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उप जेल निवाड़ी का निरीक्षण

बंदियों की सुविधाओं, स्वच्छता एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशियों की हुई समीक्षा

निवाड़ी। माननीय न्यायालय द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निवाड़ी रवि प्रकाश जैन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल ने उप जेल (सब जेल) निवाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक जेल निरीक्षक शैलेन्द्र कुशवाह तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज कुमार भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश ने जेल में बंद बंदियों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, मुलाकात व्यवस्था, साफ-सफाई तथा न्यायालयीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पेशियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने जेल परिसर में बंदियों की दैनिक दिनचर्या और उनके रहने की स्थिति का भी अवलोकन किया।

बंदियों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं रवि प्रकाश जैन ने बंदियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत व कानूनी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

पठन-पाठन हेतु पुस्तकों का वितरण

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बंदियों को पढ़ने के लिए पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे वे अपने समय का सकारात्मक उपयोग कर सकें और आत्मविकास की ओर अग्रसर हों।
विधिक सहायता को लेकर विशेष जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सुनीता गोयल ने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहे और सभी को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी मिले।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन को बंदियों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी व संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!