Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifInternational maritime organization (IMO)Uncategorizedअमेरिकाइजराइलईरानटॉप न्यूज़तेल एवम प्राकृतिक गैस भण्डार भारत सरकारदुनियादेशनईदिल्लीब्रिटेनमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघमास्कोरक्षा मंत्रालय भारत सरकारसोशल मीडिया प्लेटफार्म

हॉर्मुज स्ट्रेट संकट पर भारत सख्त, समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी पर दिया जोर

IMO काउंसिल में भारत की दोटूक—कमर्शियल जहाजों पर हमले अस्वीकार्य, कूटनीति से तनाव घटाने की अपील

ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय। ईरान से जुड़े तनाव के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के मुद्दे पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने सभी नाविकों की सुरक्षा, नेविगेशन की आजादी और वैश्विक समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

International Maritime Organization (IMO) काउंसिल के 36वें विशेष सत्र में लंदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा हालात को लेकर गहरी चिंता में है और लगातार बातचीत व कूटनीति के जरिए तनाव कम करने की अपील कर रहा है।

उन्होंने तीन भारतीय नाविकों समेत निर्दोष लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि नागरिक जहाजों और समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं।

भारत ने इस मंच पर यह भी दोहराया कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा बेहद जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है।

भारतीय प्रतिनिधि ने सभी पक्षों से संयम बरतने, नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!