Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघलोकल न्यूज़सागरसोशल मीडिया प्लेटफार्मस्वास्थ्य

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक! CMHO डॉ. ममता तिमोरी ढाई साल बाद जबरन रिटायर

समय पर सेवानिवृत्ति आदेश जारी न होने से नियमों की अनदेखी, अब विभाग ने जारी किया फोर्सफुल रिटायरमेंट

सागर मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजा मामले में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां CMHO डॉ. ममता तिमोरी को तय समय पर रिटायर करना ही भूल गया।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. तिमोरी अपनी निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि के करीब ढाई साल बाद तक पद पर बनी रहीं और इस दौरान उन्होंने नियमित रूप से अपनी सेवाएं भी दीं। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक विभाग को इस गंभीर प्रशासनिक चूक का पता ही नहीं चला।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अब विभाग ने फोर्सफुल रिटायरमेंट के आदेश जारी कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने विभाग की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड मैनेजमेंट और जिम्मेदारी तय करने के मुद्दे पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतने लंबे समय तक बिना वैध आदेश के सेवा देने के दौरान हुए भुगतान और फैसलों की स्थिति क्या होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!