इंस्टाग्राम पर वैश्विक नेताओं में सबसे आगे PM मोदी, 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार
नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों को पीछे छोड़ा; सोशल मीडिया प्रभाव में भारत शीर्ष पर

नईदिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया वैश्विक रिकॉर्ड बनाया है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक हो गई है, जिससे वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं।। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन (करीब 4.3 करोड़) फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह पीएम मोदी ट्रंप से लगभग 56.8 मिलियन (करीब 5.7 करोड़) फॉलोअर्स आगे हैं।।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली 6.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे स्थान पर हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर भारतीय नेतृत्व की डिजिटल पहुंच और जनसंपर्क रणनीति का यह बड़ा संकेत माना जा रहा है।




