Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखनिजनिवाड़ीमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

खनिज विभाग की अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

मिट्टी का अवैध उत्खनन करते 1 जेसीबी और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

निवाड़ी। निवाड़ी जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं राजस्व अमले द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया।

जिला खनिज अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशन में नायब तहसीलदार तरीचरकलां  अनिल नरवरिया, खनिज निरीक्षक  बृजेश कुमार अहिरवार एवं राजस्व टीम ने चौकी तरीचरकलां पुलिस बल के साथ मिलकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान ग्राम तरीचर खुर्द में मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त किया गया। जब्त वाहनों को अभिरक्षा हेतु चौकी तरीचरकलां में सुपुर्द किया गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम कुलुआ में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर कोतवाली निवाड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
स्थल: ग्राम तरीचर खुर्द, तहसील निवाड़ी

जब्त वाहन: 1 जेसीबी मशीन एवं 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली
अभिरक्षा: चौकी तरीचरकलां एवं कोतवाली निवाड़ी
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन अथवा खनिजों का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे मामलों में संलिप्त भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध उत्खनन या परिवहन की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!