Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखनिजनिवाड़ीमध्य प्रदेशराजस्वलोकल न्यूज़

राजस्व एवं खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाही।

अवैध गिट्टी परिवहन करते 3 डंपर जब्त, रातभर चला सघन चेकिंग अभियान

निवाड़ी। निवाड़ी जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के स्पष्ट एवं कड़े निर्देशों के अनुपालन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रतापपुरा और निवाड़ी में की गई कार्रवाई
अभियान के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए प्रतापपुरा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 डंपर (एक 22 चक्का एवं एक 10 चक्का) पकड़े। वहीं, निवाड़ी क्षेत्र में 1 डंपर (10 चक्का) गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाया गया।

जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों से खनिज परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि खनिज का परिवहन निर्धारित नियमों एवं शर्तों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा था। इसके चलते तीनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह संपूर्ण कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन एवं जिला खनिज अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा के नेतृत्व में की गई। अभियान में खनिज निरीक्षक  बृजेश कुमार अहिरवार, चौकी नाराई नाका प्रभारी टिंकल यादव सहित खनिज विभाग की टीम के सदस्य देवानंद एवं शिवम शुक्ला सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा देर रात तक क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन को रोका जा सके।

वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया
जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से प्रतापपुरा क्षेत्र से पकड़े गए वाहनों को चौकी नाराई नाका तथा निवाड़ी क्षेत्र से पकड़े गए वाहन को कोतवाली निवाड़ी में अभिरक्षा हेतु सुपुर्द किया गया है। संबंधित प्रकरणों में खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने दोहराया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिजों का अवैध परिवहन किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में संलिप्त भू-माफियाओं, वाहन स्वामियों एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!