Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशशिक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल

दो अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी

भोपाल | 29 जनवरी 2026
मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत दो अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश समान सामर्थ्य एवं वेतनमान में तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार, श्री उमेश श्रीवास्तव, जो वर्तमान में मूल पद प्राचार्य (उ.मा.वि.) रहते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला निवाड़ी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडौला, विकासखंड बलदेवगढ़, जिला टीकमगढ़ में पदस्थ किया गया है।

वहीं श्री देवीदयाल दुबे, मूल पद प्राचार्य (उ.मा.वि.), जो EPES GHSS जियोरा मोरा, जिला निवाड़ी में कार्यरत थे, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला निवाड़ी के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!