पृथ्वीपुर में राजस्व कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ा एक्शन
अनुपस्थित 4 पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, तहसीलदार-नायब तहसीलदार को नोटिस

निवाड़ी/पृथ्वीपुर। कलेक्टर जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज तहसील पृथ्वीपुर में राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व और पीएम किसान eKYC की समीक्षा
कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, पीएम किसान eKYC, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की। तहसील पृथ्वीपुर की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कार्यों में शिथिलता बरतने पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित कर जिम्मेदारी तय करने को कही।

अनुपस्थित पटवारियों पर सख्ती
बैठक में अनुपस्थित पाए गए 4 पटवारियों के विरुद्ध कलेक्टर ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन पटवारियों का कार्य असंतोषजनक पाया गया, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को समय पर पूर्ण करना अनिवार्य है।

ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में तहसीलदार एवं अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती लीना जैन, प्रभारी तहसीलदार शुभम मिश्रा, नायब तहसीलदार वंदना सिंह एवं दिनेश चंदेल सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए राजस्व प्रकरणों में गति लाने और आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश




