Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशराजस्वलोकल न्यूज़

राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कलेक्टर जमुना भिड़े ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

निवाड़ी एसडीएम अशोक कुमार सेन को पृथ्वीपुर का अतिरिक्त प्रभार, नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में भी बदलाव

निवाड़ी।
निवाड़ी जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर जमुना भिड़े द्वारा राजस्व अधिकारियों के कार्यस्थल में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अशोक कुमार सेन आगामी आदेश तक अनुभाग निवाड़ी में एसडीएम के रूप में कार्यरत रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें पृथ्वीपुर राजस्व अनुभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं वर्तमान एसडीएम (राजस्व) निवाड़ी सुश्री मनीषा जैन को कलेक्टर कार्यालय निवाड़ी में संलग्न किया गया है।
नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में बदलाव
कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में पदस्थ दो नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है।
दिनेश चंदेल, जो वर्तमान में नेगुवां–तरीचर कलाँ में पदस्थ थे, उन्हें अब नायब तहसीलदार तरीचर कलाँ के रूप में पदस्थ किया गया है।
अनिल कुमार नरवरिया को नायब तहसीलदार नेगुवां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!