MP Board Exam 2027: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर
17 फरवरी से 12वीं एवं 24 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं की परीक्षाएं; प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही पाली में होगा आयोजन

टुडे इंडिया न्यूज़ एमपी (Today india News MP)
भोपाल / निवाड़ी विशेष संवाददाता:
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (भोपाल) ने परीक्षा वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी (Time Table) घोषित कर दी है। मण्डल द्वारा जारी अधिकृत शेड्यूल के अनुसार नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्रों के लिए परीक्षाएं एक ही पाली में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
हायर सेकेण्डरी (12वीं) की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगी। वहीं हाईस्कूल (10वीं) की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से प्रारंभ होंगी और 18 मार्च 2027 को समाप्त होंगी।
कक्षा 12वीं (हायर सेकेण्डरी) मुख्य परीक्षा शेड्यूल
|
दिनांक |
दिन |
प्रमुख विषय |
|---|---|---|
|
17.02.2027 |
बुधवार |
बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावाज |
|
18.02.2027 |
गुरुवार |
उर्दू, मराठी |
|
20.02.2027 |
शनिवार |
संस्कृत |
|
22.02.2027 |
सोमवार |
NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, AI |
|
23.02.2027 |
मंगलवार |
हिन्दी |
|
25.02.2027 |
गुरुवार |
मनोविज्ञान |
|
26.02.2027 |
शुक्रवार |
अंग्रेजी |
|
01.03.2027 |
सोमवार |
इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेज |
|
03.03.2027 |
बुधवार |
समाजशास्त्र |
|
04.03.2027 |
गुरुवार |
भौतिक शास्त्र (Physics), अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी, भारतीय कला का इतिहास |
|
08.03.2027 |
सोमवार |
बायोलॉजी (Biology) |
|
11.03.2027 |
गुरुवार |
राजनीति शास्त्र (Political Science) |
|
13.03.2027 |
शनिवार |
रसायन शास्त्र (Chemistry), इतिहास, व्यवसाय अध्ययन (Business Studies) |
|
16.03.2027 |
मंगलवार |
गणित (Mathematics) |
|
17.03.2027 |
बुधवार |
कृषि, होम साइंस, एकाउंटेन्सी |
|
19.03.2027 |
शुक्रवार |
भूगोल (Geography), क्रॉप प्रोडक्शन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान |
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) मुख्य परीक्षा शेड्यूल
|
दिनांक |
दिन |
विषय |
|---|---|---|
|
24.02.2027 |
बुधवार |
मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी (व दृष्टिहीन/मूक-बधिर छात्रों के विषय) |
|
25.02.2027 |
गुरुवार |
NSQF के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) |
|
27.02.2027 |
शनिवार |
उर्दू |
|
02.03.2027 |
मंगलवार |
हिन्दी |
|
05.03.2027 |
शुक्रवार |
गणित (स्टेण्डर्ड / बेसिक) |
|
09.03.2027 |
मंगलवार |
अंग्रेजी |
|
12.03.2027 |
शुक्रवार |
संस्कृत |
|
15.03.2027 |
सोमवार |
विज्ञान |
|
18.03.2027 |
गुरुवार |
सामाजिक विज्ञान |
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा समय: सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा।
- समय-सारणी डाउनलोड: छात्र एवं अभिभावक विस्तृत टाइम टेबल एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।




