Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़विधानसभासड़कसड़क परिवहनसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

​निवाड़ी: रेलवे स्टेशन से निवाड़ी तिगैला तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने 40 अतिक्रमण, पीडब्ल्यूडी ने सीएमओ को सौंपी सूची; समयसीमा और विकास कार्यों पर उठे सवाल

​4.20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर डिवाइडर मय चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है, लेकिन अतिक्रमण के कारण रुका है निर्माण. ​मार्ग के दोनों ओर 11-11 मीटर भूमि की है आवश्यकता, पर्याप्त शासकीय भूमि न होने से आ रही है बाधा. ​अतिक्रमणकारियों के नाम और माप की पूरी सूची जारी, कलेक्टर, तहसीलदार व थाना प्रभारी को भी भेजी गई प्रति. ​अगर प्रशासन मौसम की आपत्तियों को तरजीह देता रहा, तो समय सीमा में पूरे नहीं होंगे विकास कार्य

टुडे इंडिया न्यूज एमपी विशेष रिपोर्ट

समाचार विस्तार से:

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में विकास कार्यों की गति और प्रशासनिक तत्परता को लेकर एक बार फिर गंभीर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोक निर्माण विभाग (लो0नि0वि0) उपसंभाग निवाड़ी द्वारा रेलवे स्टेशन से निवाड़ी तिगैला तक बनने वाले 4.20 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.

मौसम की आपत्तियों और विकास की रफ्तार:

स्थानीय स्तर पर यह सवाल बड़ा बनता जा रहा है कि अगर प्रशासन कभी बरसात का मौसम तो कभी सर्दी के मौसम की आपत्तियों को तरजीह देता रहेगा, तो विकास के कार्य कभी भी समय सीमा में पूरे नहीं हो सकते. मौसम के बहाने निर्माण कार्यों को लटकाए रखने की प्रवृत्ति से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, जबकि समयबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाकर काम पूरा किया जाना चाहिए.

अतिक्रमण के कारण अटका निर्माण कार्य:

लो0नि0वि0 के पत्र (क्रमांक 301/अनु0लि0/2026, दिनांक 09.07.2026) के अनुसार, इस मार्ग के निर्माण के लिए सड़क के मध्य से दोनों ओर 11.0 से 11.0 मीटर भूमि की आवश्यकता है. मार्ग के दोनों ओर पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध न होने और स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण चौड़ीकरण व डिवाइडर का कार्य संभव नहीं हो पा रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाते, तब तक कार्य को आगे बढ़ाना असंभव है.

अतिक्रमणकर्ताओं के नाम एवं सड़क मध्य से दूरी (माप) की सूची:

​प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन से अंबेडकर चौराहे तक चिन्हित किए गए 40 अतिक्रमणकर्ताओं की विस्तृत सूची इस प्रकार है:

  •  राजेश साहू तनय सुनखे साहू – 10.30 मी० चबूतरा और 15.40 मी० मकान.
  •  प्रविन्द्र खरे (कुन्नू) तनय वंशगोपाल खरे – 10.00 मी० मकान सीमा.
  •  नन्दू नापित – 5.50 मी० चबूतरा और 9.20 मी० मकान.
  • श्रीमती रामकुमारी गुप्ता पति रविशंकर गुप्ता – 11.00 मी० मकान.
  • श्रीमती रानी मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, संध्या मिश्रा, सुनिता मिश्रा – 11.00 मी० पर चबूतरा.
  •  राजेन्द्र सिंह यादव – 9.80 मी० चबूतरा.
  •  रतनलाल अहिरवार तनय वजन अहिरवार – 11.00 मी० चबूतरा.
  •  तुलसीदास अहिरवार तनय पज्जन अहिरवार – 12.80 मी० टपरा.
  • श्रीमती पुष्पा अहिरवार पति हरदयाल अहिरवार – 10.10 मी० चबूतरा.
  •  मनोज अहिरवार – 12.30 मी० मकान बाउंड्री.
  • श्रीमती सुशीला अहिरवार पति रामनाथ अहिरवार – 8.40 मी० मकान बाउंड्री.
  •  फोसेलाल कुशवाहा तनय गंगाप्रसाद कुशवाहा – 11.00 मी० टीनशेड और 14.50 मी० दुकान.
  • एन०डी० साहू – 7.80 मी० मकान बाउंड्री.
  •  लखनलाल साहू तनय सरमनलाल साहू – 11.00 मी० चबूतरा.
  •  हरनारायण साहू तनय भागीरथ साहू – 7.50 मी० चबूतरा और 12.50 मी० घर.
  •  रामप्रताप दुबे तनय प्रागीलाल दुबे – 7.70 मी० अस्थायी मकान बाउंड्री.
  •  रामनारायण दुबे तनय छक्कीलाल दुबे – 7.70 मी० मकान बाउंड्री.
  •  महेश गुप्ता तनय बाबूलाल गुप्ता – 7.60 मी० मकान बाउंड्री.
  •  सत्यप्रकाश गुप्ता तनय हरप्रसाद गुप्ता – 7.65 मी० मकान बाउंड्री.
  •  महेश चतुर्वेदी तनय रामकुमार चतुर्वेदी – 8.30 मी० टपरा और 12.00 मी० मकान.
  •  अरुण चतुर्वेदी तनय रामसहाय चतुर्वेदी – 7.25 मी० मकान बाउंड्री.
  • श्रीमती दुब्या अहिरवार पति मनोज कुमार अहिरवार – 7.60 मी० चबूतरा और 12.00 मी० मकान.
  •  मनीष खरे तनय अजनेन्द्र बहादुर खरे – 7.30 मी० चबूतरा और 10.60 मी० दुकान.
  •  अरविन्द गुप्ता तनय छोटेलाल गुप्ता – 7.75 मी० मकान बाउंड्री.
  •  नरोत्तम गुप्ता तनय संतोष गुप्ता – 9.90 मी० मकान बाउंड्री.
  •  नन्दूलाल अहिरवार तनय गोरेलाल अहिरवार – 6.80 मी० चबूतरा और 9.70 मी० मकान.
  •  गुलज़ारी लाल गुप्ता तनय स्वामीप्रसाद गुप्ता – 8.60 मी० मकान बाउंड्री.
  •  राजुल गुप्ता तनय शेखर गुप्ता – 8.30 मी० मकान बाउंड्री.
  •  मनोहर सिंह यादव तनय पहलवान सिंह यादव – 12.00 मी० मकान.
  •  रमेश तिवारी तनय रामदयाल तिवारी – 8.60 मी० मकान बाउंड्री.
  •  पंकज तिवारी, विनीत तिवारी, गोलू तिवारी, बृजेश तिवारी तनय लल्लू तिवारी – 12.00 मी० चबूतरा.
  •  रमेशचंद्र अहिरवार व बालकृष्ण अहिरवार तनय हीरालाल अहिरवार – 12.00 मी० चबूतरा.
  •  सुरेश अहिरवार, पातीराम अहिरवार, गोटीराम अहिरवार, महेन्द्र अहिरवार, मनोज अहिरवार तनय कल्लू अहिरवार – 9.50 मी० टपरा.
  •  संदीप गुप्ता तनय रमेश गुप्ता – 8.55 मी० मकान बाउंड्री.
  •  सतीशचंद्र यादव – 6.50 मी० मकान.
  •  चिट्टूलाल अहिरवार तनय गोरेलाल अहिरवार – 7.30 मी० मकान बाउंड्री.
  •  कैलाश अहिरवार व पन्नालाल अहिरवार तनय राजेन्द्र अहिरवार – 7.40 मी० टपरा और 15.00 मी० दुकान.
  •  धुंडूलाल अहिरवार तनय गोरेलाल अहिरवार – 9.65 मी० दुकान.
  • सोसाइटी की दुकानें – 9.40 मी० दुकान.
  • नगरपरिषद की दुकानें – 10.60 मी० चबूतरा.

प्रशासनिक कदम और अगली कार्रवाई:

​लो0नि0वि0 के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा इस संबंध में कलेक्टर महोदय, कार्यपालन यंत्री, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार और थाना प्रभारी निवाड़ी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है. अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इन बाधाओं को पार कर कब तक इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करा पाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!