Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedचंडीगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशनईदिल्लीनिवाड़ीपंजाबभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP का ऐतिहासिक परचम, अंकित बिधान बने अध्यक्ष; लगातार दूसरी बार हासिल की बड़ी जीत

अकाली दल के छात्र संगठन (SOI) के समर्थन से मजबूत हुई ABVP की स्थिति, चार-कोणीय मुकाबले में मारी बाजी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिधान ने जीत को बताया 'Gen Z' की जीत, पीएम मोदी और संगठन के प्रति युवाओं के विश्वास की दी दुहाई।

टुडे इंडिया न्यूज एमपी, चंडीगढ़ पंजाब : –

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ABVP उम्मीदवार अंकित बिधान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है। इस कड़े और रोमांचक चार-कोणीय मुकाबले में कांग्रेस समर्थित NSUI, आम आदमी पार्टी समर्थित ASAP और ‘साथ’ संगठन के उम्मीदवार मैदान में थे।

​चुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया’ (SOI) ने ABVP को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था, जिससे कैंपस में समीकरण और मजबूत हो गए। यूनिवर्सिटी के चुनावी इतिहास में यह पहला अवसर है जब ABVP ने लगातार दूसरे साल अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

‘Gen Z’ की जीत और राजनीतिक मायने

जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिधान ने कहा, “यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि यह पूरी ‘Gen Z’ की जीत है। Gen Z ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ABVP के लिए उनके दिलों में गहरी जगह है।यह जीत छात्रों के मुद्दों और हमारी मेहनत का परिणाम है। “

​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के इन चुनावों को राज्य की छात्र राजनीति का एक बड़ा पैमाना माना जाता है, क्योंकि यहां पंजाब के सभी 23 जिलों के युवा छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस बड़ी जीत के बाद भाजपा और एबीवीपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। कैंपस में हॉस्टल की सुविधाओं, फीस और छात्र हितों से जुड़े स्थानीय मुद्दों के बीच एबीवीपी की यह लगातार दूसरी विजय संगठन के बढ़ते प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!