Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedजनगणनाटॉप न्यूज़देशनिवाड़ीमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़

निवाड़ी में जनगणना 2027: दो चरणों में होगा कार्य, 1 मई से मकान सूचीकरण शुरू

33 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी विस्तृत जानकारी

निवाड़ी। जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती जमुना भिड़े ने की। बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा।

पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।।              दूसरा चरण फरवरी 2027 में संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में जनगणना निदेशालय भोपाल से जिला प्रभारी निगम शांति दुबे, अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना, एसडीएम मनीषा जैन, अशोक सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े ने निर्देश दिए कि जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया
जनगणना 2027 की खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी।

स्व-गणना पोर्टल (SE पोर्टल)
मोबाइल एप (HLO एप)
मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल
जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS)
इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा संकलन, ब्लॉक निर्माण, प्रबंधन और मॉनिटरिंग की जाएगी।

नागरिक स्वयं भी स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। गणक के घर आने पर यह जानकारी सत्यापित कर डिजिटल रूप से संकलित की जाएगी।
33 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी जानकारी

मकान सूचीकरण के दौरान निम्न महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी—

🏠 भवन संबंधी जानकारी
भवन एवं जनगणना मकान नंबर
दीवार, छत एवं फर्श में प्रयुक्त सामग्री
मकान का उपयोग एवं स्थिति
स्वामित्व की स्थिति

👨‍👩‍👧 परिवार संबंधी विवरण
परिवार के सदस्यों की संख्या
परिवार के मुखिया का नाम एवं लिंग
सामाजिक वर्ग (SC/ST/अन्य)
विवाहित दंपत्तियों की संख्या
परिवार के मुखिया का व्यवसाय

🚰 मूलभूत सुविधाएं
पेयजल का स्रोत
प्रकाश का स्रोत
शौचालय की उपलब्धता एवं प्रकार
गंदे पानी की निकासी व्यवस्था
रसोईघर एवं ईंधन

📺 उपलब्ध संसाधन
एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
टीवी, रेडियो, इंटरनेट, कंप्यूटर
मोबाइल/स्मार्टफोन
साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन आदि

🌾 अन्य जानकारी
मुख्य खाद्यान्न
स्नानघर की उपलब्धता

जानकारी रहेगी पूर्णतः गोपनीय                        राजपत्र में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत एकत्रित सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रहेंगी। इन्हें किसी भी न्यायालय, जांच या अन्य प्रयोजन हेतु साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

नागरिकों से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना कार्य के दौरान गणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!