Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedनिवाड़ीमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशलोकल न्यूज़

नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें, स्वस्थ और सशक्त समाज बनाएं : कलेक्टर जमुना भिड़े

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर निवाड़ी महाविद्यालय में मद्य निषेध संकल्प दिवस, छात्र-छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

निवाड़ी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में एवं आरएस शिक्षा समाज कल्याण समिति ओरछा के सहयोग से अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पीएम श्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर माँ सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित नशा मुक्ति संबंधी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली।

निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवाओं को खोखला कर रहा है और देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसलिए नशे के खिलाफ यह लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़नी होगी।

कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा—
“आइए, हम सभी मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ें और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करें।”
इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग सुश्री वान्या टंडन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नसीम खान ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!