UGC कानून पर पहली बार बागेश्वर धाम सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिया अहम संदेश

Today india news mp दिव्यदरबार बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री
निवाड़ी। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम से पहली बार UGC कानून (UGC Act) को लेकर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। दिव्य दरबार के दौरान उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की भूमिका और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री पाने का साधन नहीं, बल्कि संस्कार और अनुशासन का माध्यम होनी चाहिए। उन्होंने UGC जैसे संस्थानों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि यदि नियमों का सही तरीके से पालन हो, तो देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था सभी वर्गों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए, यही UGC कानून की मूल भावना होनी चाहिए। बागेश्वर धाम सरकार ने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाएं।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों के साथ-साथ शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में भी इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे शिक्षा सुधार की दिशा में एक सकारात्मक संदेश बता रहे हैं।

UGC कानून पर बागेश्वर धाम सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देशभर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों और शिक्षा सुधार को लेकर लगातार बहस चल रही है।




