भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने शिष्टाचार भेंट कर, निवाड़ी के विकास कार्यों के शुभारंभ हेतु दिया आमंत्रण
विधायक श्री जैन ने संयुक्त कलेक्ट्रेट, जिला चिकित्सालय भवन एवं पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के लोकार्पण पर हुई चर्चा, अनुसार अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।

निवाड़ी,भोपाल। भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने शिष्टाचार भेंट की ।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने निवाड़ी जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा जिले में पूर्ण हो चुके प्रमुख निर्माण कार्यों के शुभारंभ हेतु मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया गया।

भेंट के दौरान निवाड़ी जिले में नवनिर्मित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन एवं जिला चिकित्सालय भवन के लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आग्रह किया गया। इन भवनों के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

इसके अतिरिक्त जिले में प्रस्तावित पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के शुभारंभ पर भी चर्चा कर । इस सेवा के प्रारंभ होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

बैठक के दौरान विधायक अनिल जैन ने जिले के सर्वांगीण विकास, सड़क एवं अन्य अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से निवाड़ी जिला विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।




