Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशनईदिल्लीनिवाड़ीमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघसोशल मीडिया प्लेटफार्म

इज़राइल–ईरान तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, चार हफ्तों तक न्यूज़ चैनलों की TRP रिपोर्टिंग पर रोक

सनसनीखेज कवरेज और अटकलों पर लगाम लगाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने BARC को दिया निर्देश, जनता में पैनिक रोकना उद्देश्य

नई दिल्ली। इज़राइल और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए न्यूज़ टीवी चैनलों की टीआरपी (Television Rating Points) रिपोर्टिंग पर चार सप्ताह के लिए रोक लगाने का आदेश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह निर्देश ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को जारी किया है।
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में कुछ टीवी समाचार चैनलों द्वारा इज़राइल–ईरान संघर्ष से जुड़े मामलों में अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है। इस तरह की खबरों से आम जनता में डर और घबराहट का माहौल बन सकता है, विशेषकर उन लोगों में जिनके परिवार या परिचित प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।
सरकार का कहना है कि टीआरपी की होड़ में।      कुछ चैनल तथ्यात्मक जानकारी के बजाय उत्तेजक और भ्रामक सामग्री दिखा रहे हैं, जिससे सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए टीआरपी रिपोर्टिंग को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह रोक तत्काल प्रभाव से लागू होगी

और अगले चार सप्ताह तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में न्यूज़ चैनलों के लिए टीआरपी डेटा जारी नहीं किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस कदम से समाचार चैनलों पर जिम्मेदार और संतुलित पत्रकारिता करने का दबाव बढ़ेगा तथा सनसनीखेज रिपोर्टिंग पर अंकुश लगेगा। वहीं मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय टीवी समाचार उद्योग के कामकाज और प्रतिस्पर्धा को भी प्रभावित कर सकता है।

Chief Editor Ajay Kumar Gupta Babuji

सच के साथ वन्देमातरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!