निवाड़ी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: अम्बेडकर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मुख्यमंत्री व मंत्रियों का पुतला दहन

निवाड़ी। जिला मुख्यालय निवाड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अम्बेडकर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राजेंद्र शुक्ल और विजय शाह का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव ,अनूप बड़ोनिया, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष रमेश निराला के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि आमजन से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।





