Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
E-Paperhttps://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedईरानटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तेल एवम प्राकृतिक गैस भण्डार भारत सरकारदुनियादेशनईदिल्लीनिवाड़ीमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघराजनीतिसेवा तीर्थ PMOसोशल मीडिया प्लेटफार्म

ईरान से भारत को बड़ी राहत: 4,000 मीट्रिक टन LPG लेकर ‘का शिवालिक’ शिप होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत

ईरान के राजदूत की “जल्द खुशखबरी” वाली बात सच, राष्ट्रपति और भारत के विदेश मंत्री की सकारात्मक बातचीत का दिखा असर

ईरान, भारत। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान से 4,000 मीट्रिक टन एलपीजी (LPG) लेकर ‘का शिवालिक’ नाम का जहाज Strait of Hormuz पार कर भारत की ओर रवाना हो गया है।

इस घटनाक्रम को भारत के लिए बड़ी ऊर्जा राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
दरअसल, हाल ही में ईरान के राजदूत ने संकेत दिया था कि भारत को जल्द ही एक “अच्छी खबर” मिलने वाली है। अब वह बयान सच साबित होता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति और भारत के विदेश मंत्री के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही थी,

जिसके बाद यह फैसला संभव हो पाया।
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और Iran–Israel conflict की वजह से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। ऐसे समय में ईरान से एलपीजी की यह खेप भारत के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस मार्गों में से एक है। इस रास्ते से होकर बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचती है। ऐसे में इस मार्ग से एलपीजी लेकर जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए राहत की खबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!