Welcome to Today India News MP   Click to listen highlighted text! Welcome to Today India News MP
https://todayindianewsmp.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दिल्ली NCRनईदिल्लीनिवाड़ीपृथ्वीपरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघराजनीतिराजस्वलोकल न्यूज़विधानसभाश्रीरामराजा सरकार धाम ओरछासोशल मीडिया प्लेटफार्म

## **निवाड़ी को 193 करोड़ के विकास कार्यों की बड़ी सौगात: CM डॉ. मोहन यादव करेंगे संयुक्त कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण, विधायक अनिल जैन के प्रयास लाए रंग**

​26 जुलाई को निवाड़ी व पृथ्वीपुर विधानसभा के 59 प्रोजेक्ट्स का होगा भूमि-पूजन व लोकार्पण; पीजी कॉलेज में सभा और हेलीपैड की तैयारियां पूर्ण, लेकिन सिर्फ कार्यक्रम स्थल सजने पर नगरवासियों में चर्चा तेज

टुडे इंडिया न्यूज़ एमपी (today india news mp)

निवाड़ी।

निवाड़ी जिले के गठन में महती भूमिका निभाने वाले स्थानीय विधायक अनिल जैन के अनवरत प्रयासों का सुखद परिणाम अब धरातल पर नज़र आने लगा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिलेवासियों को विकास कार्यों की एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जिले में लगभग 193 करोड़ रुपए की लागत वाले कुल 59 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे।

​प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पीजी कॉलेज परिसर में हेलीपैड एवं जनसभा स्थल तथा नवनिर्मित कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रमुख लोकार्पण: कलेक्ट्रेट, अस्पताल और आवासों की सौगात

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवाड़ी में अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे:

  • संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन: लंबे समय से प्रतीक्षित निवाड़ी के नए संयुक्त जिला कलेक्टर भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार: जिला चिकित्सालय निवाड़ी के 100 बिस्तरीय भवन उन्नयन के साथ-साथ ग्राम जेवरा (पृथ्वीपुर block), ग्राम सेंदरी (निवाड़ी block) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों और संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण होगा।
  • राजस्व स्टाफ आवास: निवाड़ी में 46 तथा पृथ्वीपुर में 29 राजस्व स्टाफ आवासों का लोकार्पण किया जाएगा।
  • विभागीय विकास कार्य: लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी इस दौरान संपन्न होगा।

इन प्रमुख विभागों के कार्यों का होगा भूमि-पूजन

​आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, स्कूल शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली कई नई विकास योजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे, जिससे निवाड़ी व पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी।

नगर में जनचर्चा: “सिर्फ कार्यक्रम स्थल सजाए गए, पूरे शहर को क्यों नज़रअंदाज़ किया?”

​निवाड़ी को जब नए जिले का दर्जा मिला था, तब पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। लेकिन इस बार 193 करोड़ रुपए की इतनी बड़ी सौगात मिलने के बावजूद प्रशासन द्वारा केवल कलेक्ट्रेट और पीजी कॉलेज जैसे कार्यक्रम स्थलों को सजाने और मुख्य नगर को नज़रअंदाज़ करने को लेकर स्थानीय नागरिकों में तीखी चर्चा है। नगरवासियों का कहना है कि इतने बड़े ऐतिहासिक अवसर पर पूरे निवाड़ी शहर में उत्सव जैसा माहौल होना चाहिए था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!