मतदान केन्द्र मड़िया में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का रोल प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निवाड़ी, पृथ्वीपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक सतेन्द्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर के अंतर्गत मतदान केन्द्र मड़िया में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने तथा दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की।
रोल प्रेक्षक सतेन्द्र सिंह

वर्तमान में सह संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं मध्यप्रदेश, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल एवं संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्था भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
![]()
इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सेन, तहसीलदार शुभम मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




