युवा संगम रोजगार मेला वृहद स्तर पर आयोजित किया जाए : कलेक्टर जमुना भिड़े
युवा संगम रोजगार मेला वृहद स्तर पर आयोजित किया जाए : कलेक्टर जमुना भिड़े जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, आईटीआई प्रवेश और रोजगार मेलों की प्रगति पर हुई चर्चा निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की प्रगति, शासकीय आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश सत्र 2026-27 तथा आगामी युवा संगम रोजगार मेला के आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग के सहयोग से जिले के अधिक से अधिक स्थानीय प्रतिष्ठानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिले की सभी शासकीय आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने आगामी युवा संगम रोजगार मेला को वृहद स्तर पर आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले से पूर्व समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, एसडीएम श्री अशोक सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह, जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई ओरछा श्री रितेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

निवाड़ी ओरछा। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की प्रगति, शासकीय आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश सत्र 2026-27 तथा आगामी युवा संगम रोजगार मेला के आयोजन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उद्योग विभाग के सहयोग से जिले के अधिक से अधिक स्थानीय प्रतिष्ठानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने जिले की सभी शासकीय आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दि
ए। इसके अंतर्गत इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।
कलेक्टर ने आगामी युवा संगम रोजगार मेला को वृहद स्तर पर आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले से पूर्व समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, एसडीएम अशोक सेन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनीता जैन, सुश्री स्वाति सिंह, जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई ओरछा रितेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




